*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र । विधानसभा (2022) चुनाव के मद्देनजर
पुलिस जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग अभियान चला रही है और स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रही है।
उसी क्रम में चोपन थाने की पुलिस ने आज वैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से अपील भी की। गौरतलब हैं कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज चोपन में भी चेकिंग अभियान चलाया गया जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, और इलाके में चुनाव के मद्देनजर उन लोगों पर निगरानी रखना है जो शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं।
*विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, February 14, 2022 1:51 PM
---Advertisement---

