विवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में फैली सनसनी

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफाक कुरैसी,

बीजपुर/सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को विवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक दो दिन से लापता विवाहिता मंजू देवी पत्नी रमन सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम पिंडारी टोला मनरहवा जो कि किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर बीते दो दिन से घर से निकल गई थी। वहीं परिजनों ने काफी खोजबीन कर ही रहे थे कि किसी ने सूचना दिया कि जंगल में पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर लटकी हुई एक औरत को देखे आश्चर्य रह गया। इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया वही ग्राम प्रधान राम सजीवन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी दुद्धी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया वहीं घटना के अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment