डॉक्टर के साथ मार-पीट सम्बंधी प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन

रावटसगंज ,,सोनभद्र

अवगत कराना है कि दिनांक 08.02.2022 को वादी संजय कुमार सिंह पुत्र सूर्यनारायण सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि ड्यूटी कर वापस मधुपुर जाते समय दो व्यक्तियों द्वारा बाइक रोक कर उन्हें मारा-पीटा गया जिसके सम्बंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-143/2022 धारा 323, 504, 342 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 14.02.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 01. लकी सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम जमसोकर, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र 02. अजय पटेल पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर सिंह पटेल निवासी ग्राम मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को तेन्दू पुल, ग्राम हिन्दुआरी से गिरफ्तार कर अभियोग उपरोक्त में धारा 325 भादवि की वृद्धि कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*
*1.* लकी सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम जमसोकर, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
*2.* अजय पटेल पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर सिंह पटेल, निवासी ग्राम मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
*1.* उ0नि0 संजीव राय, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
*2.* आरक्षी अनूप सिंह, चौकी हिन्दुआऱी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment