*सेक्टर 10 जाने वाले मार्ग अंधेरी पुलिया के पंचायत द्वारा सफाई का कार्य प्रारंभ।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत लगातार प्रयास कर रहे वार्ड 11सभासद आनंद जायसवाल की मांग पर डायमंड होटल के बगल वाली सेक्टर (10) जाने वाले मार्ग पर स्थित अंधेरी पुलिया के साफ सफाई का कार्य नगर पंचायत द्वारा प्रारंभ हुआ। वार्ड 11 में डायमंड होटल के पास की अंधेरी पुलिया विगत 3 वर्ष के उपरांत उसे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया परंतु पटरी बिछाने के लिए उसका रास्ता अवरुद्ध कर के विगत 2 वर्ष रोका गया था फिर से निरंतर प्रयास करने पर सभासद द्वारा लेटर पैड पर लिख कर के नगर पंचायत को बार-बार अवगत कराने पर ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा प्राणमति देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह के आदेश से आज साफ सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया लोगों को अवगत कराते चलें कि लगभग सैकड़ों लोगों का इस पुलिया से निरंतर आवागमन होता है वार्ड 11 के क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या थी इस पुलिया को चालू कराने में सबसे अहम भूमिका रेलवे डिपार्टमेंट एवं ओबरा नगर पंचायत एवं ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय द्वारा एनओसी मिला।
जिसमें बृजेश पांडे एवं मोहित और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का भी योगदान रहा आज सफाई के उपरांत मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार मोनू केसरी ,नारायण मंडल रोहित ,सुनील मिश्रा ,आनंद यादव, रामलाल जायसवाल ,छोटे लाल साहनी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment