राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार से लगे महुअरिया जंगल के किनारे अज्ञात ग्रामीणों के द्वारा जंगली जानवरों को तार के बने फांसे में फंसा कर मारने के लिए लगाए गये फांसे में बीती रात एक नीलगाय फंदा में फंसने से बुरी तरह घायल हो गया हैं मौके पर पहुंचे फुलवार प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि गांव से सटे जंगल के किनारे इस तरह की घटना कोई नई बात नही हैं वही बीती रात गांव से सटे महुअरिया जंगल में लगाए गए फंदे में एक नील गाय फंस गया मौके पर देखने से ऐसा लग रहा है कि जब नीलगाय इस फंदे में फंसी तो जंगली सूअर का शिकार करने वाले ग्रामीणों ने घेरा बंदी कीए होंगे तो दौडने के दौरान नीलगाय का आगे का एक पैर बुरी तरह फंदे में फंसने के कारण कट गया व आगे का दुसरा पैर भी टुट गया है ग्रामीण के द्वारा जंगल से सटे खेतों में जब फसलो में दाना बैठ जाती है तो जंगली जानवर इन फसलों को खाने के लिए जंगल से उतरती है तो ग्रामीणों के द्वारा ऐसी दर्जनों घटना घटित हो चुके है। एक वर्ष पहले महुअरिया निवासी राजेन्द्र यादव का गाय का भी मौत फंदा में फसने से हो गया था। वन जीव प्रेमियों व बुद्धिजीवियों को इस बात का हर वक्त भय बना रहता है कि कहीं जंगली जानवर को फसाने के लिए लगाए गए फंदे में किसी तरह की कोई अनहोनी घटना ना हो जाए इस तरह की घटना पर कोई कार्रवाई नही होने से लोगो का मनोबल बढ़ गया हैं।

वही वन रेंजर पंकज कुमार सिंह ने कहा की एक नीलगाय ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए फंदा में फस कर बुरी तरह जख्मी हो जाने की सूचना मिली है वन कर्मियों को भेजकर उक्त नीलगाय को वन रेंज ऑफिस पर लाकर पशुचिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है तथा ऐसे घटना में लिप्त ग्रामीणों का पता लगाया जाएगा तथा जो भी इस तरह की घटना में लिप्त होंगे उनके ऊपर वन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
मौके पर राजेन्द्र यादव,जमुना यादव,कमलेश यादव,नंदू यादव,बीरबल ,विनोद यादव,मोहन यादव,अमीरका यादव,मुन्ना यादव,अशोक यादव,भोला प्रसाद

