मुस्तकीम खान सोनभद्र
आज रविवार को अपना दल कमेरा वादी,समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी सुरजीत सिंह पटेल जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष जन सम्पर्क अभियान के तहत घर घर जन संपर्क करके अपने लिए वोट (लिफाफे )पर मतदान करने के लिए करमा, पगिया, बहेरा,खैराही में चलाया अभियान, पार्टी के किये गए विकास कार्यो का तथा उपलब्धियों को बताया गया तथा गठबंधन सरकार बनाने के लिए आग्रह किया गया। पत्रकारो ने पूछा कि सपा पूर्व विधायक भी चुनाव मैदान में आने की बात कह रहे हैं और साइकिल का प्रचार कर रहे हैं।इस पर गठबंधन प्रत्याशी घोषित श्री पटेल ने कहा कि मै मैदान में हूँ।पार्टी के निर्देश के अनुसार 17 फरवरी को नामांकन दाखिल किया जायेगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष सी0 डी0 सिंह पटेल, युवा मंच के अध्यक्ष शिव पटेल,मंडल सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश सिंह पटेल महिला मंडल अध्यक्ष शान्ति भारती,एके पटेल सहित इत्यादि मौजूद रहे।

