क्राइम जासूस ,,
अनपरा/सोनभद्र संदिग्ध परिस्थिति में मिला वृद्ध महिला का शव क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल मौके पर पहुंच जाच में जुटे। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ के बजरंग नगर स्थित लाल टावर के पास घर से कुछ दूर पड़ोसी के घर मे संदिग्ध हालात में वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना अनपरा पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद होकर घटनास्थल का मुआयना किया।

