ग्रामीण वोटर बोले जाति-धर्म के कुंठित मानसिकता से ऊपर उठकर वोट करेंगे

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। ओबरा विधानसभा (402)चुनाव के नामांकन मतदान का समय नजदीक आ रहा हैं वैसे वैसे प्रचार में प्रत्याशी एवं समर्थकों द्वारा तेजी पकड़ रहा है ।
जनपद में अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान होगा गांव एवं चट्टी चौराहों पर जगह इन दिनों राजनीतिक चर्चाएं आम है कोई खनन व्यवसाय तो कोई रोजगार की बात करता है । तो कोई पांच साल में घरों में आई सुविधाएँ गिनाने से आम मतदाता गुरेज नहीं करता इस सबके बावजूद जातिगत समीकरण और जातियों के अंतर्विरोध भी अंतिम फैसले में निर्णायक साबित हो रहे हैं। प्रदेश में बैठे राजनीतिग्यो और विश्लेषकों का गुणा भाग चाहे जो हो लेकिन चोपन ग्रामीण क्षेत्र का मतदाता मुख्य लड़ाई भाजपा और सपा बसपा के बीच मान रहा है । यह भी सच है कि प्रधानमंत्री मोदी मैजिक अपना काम कर रहा है।
सपा ने सुनील सिंह गोड़ को ओबरा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस से रामराज गोड़ और कम्युनिस्ट पार्टी से विजय शंकर यादव को 401 विधानसभा रावर्ट्सगंज से चुनाव मैदान में है। हालॉकि भाजपा ने जनपद के सभी सीटों पर अभी तक अपने उम्मीदवार का टिकट फाइनल नही किया है। चुनाव का रुझान जानने के लिए युवाओं से बात की गई तो अधिकांश ने जाति धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा चिकित्सा कानून व्यवस्था एवं विकास और रोजगार के साथ सभी वर्गों के जातीय भावनाओं से उपर उठकर काम करने वाले दल के प्रत्याशी को वोट देने की बात कही।
चूंकि अभी चुनाव अन्तिम चरण में होना हैं इसलिए सभी दलों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद जब पूर्ण रूप से प्रचार चलेगा तब स्थिति स्पष्ट होगा कि किस दल के प्रत्याशी के सिर पर जीत सेहरा बंधेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment