संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र। सदर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी मुख्य राजमार्ग स्थित इंडियन बैंक में आए दिन तकनीकी कमियों के कारण लिंक फेल रहने से बैंक का लेन देन प्रभावित होता है।
आज सुबह दिन गुरुवार पुनः बैंक का लिंक फेल से पहाड़ी ग्रामीण अंचलों एवं दूर-दराज बिहार बॉर्डर तक के उपभोक्ता सुबह से शाम तक लिंक आने के आस में मायूस होकर वापस घर की ओर लौट गए। इस संबंध में सुरेंद्र, राजकुमार, संत कुमार, सोमारू, राम-जानकी इत्यादि खाताधारकों ने बताया की पहाड़ी ग्रामीण अंचल झरिया,चकरिया,ससनई, बसुहारी बिहार बॉर्डर तक के खाताधारकों को आने जाने के लिए दुर्गम इलाकों से होते हुए ₹100 भाड़ा चुकाने के साथ दिन भर का समय के साथ परेशानी उठाना पड़ता है, आय-दिन लिंक फेल होने और भी मायूसी होती है।
उक्त के संबंध में इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि मौसम बिगड़ने के कारण तकनीकी खराबी आने से लिंक फेल हो गया जिसे बनाया जा रहा है जल्द ही कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

