*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/अगोरी। चौरा एव खेवधा में रेत खेत के नाम पर पट्टा कराने वाले पट्टा धारक एक साथ चार से पांच पोकलेन मशीन एव नाव के माध्यम से नदी के तलहटी में घुसकर बड़े पैमाने पर कर रहे अवैध खनन। ये पट्टा धारक बेखौफ खनन में लिप्त हैं तथा कास्तकारी के आड़ में नदी में घुस कर 15 से बीस फिट खनन कर रहे हैं जबकि एन जी टी का मानक हैं 7 फिट हैं।
इन पट्टा धारको का सिंडीकेट इतना बड़ा है कि अधिकारी की आने की सूचना मिलते ही खनन कार्य रोक देते है। देखने मे लगता हैं कि साइड पर तो कुछ हो ही नही रहा है चारो तरफ सन्नाटा पसरा है। जैसे ही अधिकारी की गाड़ी रेणु नदी पार करती हैं फिर अवैध खनन शुरू हो जाता हैं। विगत दिनों अधिकारियों द्वारा 9 पोकलेन को सीज किया गया था और तीन चार दिन लगातार दौरा करते रहे। ये पट्टाधारक चूहे बिल्ली का खेल में मस्त हैं। इन पट्टाधारकों पर समय रहते कार्यवाही नही हुई तो जलीय जीव कछुवो की जान खतरे में है।
प्रशासन संज्ञान ले और खनन नियम के विरुद्ध इन अवैध खनन कर रहे पट्टाधारकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही के साथ राजस्व नुकसान की रिकवरी करें।
*अगोरी-खेवना में रेत खेत के नाम पर पट्टा धारक नदी के तलहटी में कर रहे हैं अवैध खनन।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, February 9, 2022 2:48 PM
---Advertisement---

