अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। चालीस दिन पूर्व मुख्य बाजार स्थित मोबाइल दुकान में टीन शेड हटाकर हुई चोरी के मामले में डाला पुलिस ने बुधवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे चोरी का माल खरीद फरोख्त के मामले दुकानदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया, जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की बाजार के झुलन टाली के पास गोविंद मोबाइल शाप पर चोरी का मोबाइल लेकर बाल अपचारी लड़का बेच कर अपना पैसा लेने के लिए खड़ा तभी मुखबीर से सूचना मिली गोविंद मोबाइल शाप पर चोर खडा है, सूचना मिलते ही मौके पर डाला चौकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुच गए और रंगे हाथ चार एंड्राइड चार कीपैड मोबाइल, 8 यूसीबी डाटा केबल व दो मोबाइल चार्जर समेत अन्य समान को बरामद कर लिया, समान बरामदगी के पश्चात चोरी हुए दुकानदार को बुलाकर को शिनाख्त कराया। डाला पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप मे मोबाइल दुकानदार जय गोविन्द मौर्या पुत्र विजय सिंह निवासी मलीन बस्ती व नाबालिग चोर (बाल अपचारी) के साथ गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान टीम में हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल पुनित सिंह मौजूद रहे।
डाला बाजार पूर्व में हुई चोरी में पुलिस ने दो चोर सहित दुकानदार को गिरफ्तार जेल भेजा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, February 9, 2022 1:38 PM
---Advertisement---

