अनिल जायसवाल
डाला/सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के ऊपर मिट्टी का दीवाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी इलाज के दरमियान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हाथी नाला क्षेत्र के साऊडीह सुबह लगभग 10:30 बजे के करीब शिव कुमारी पत्नी पप्पू खरवार उम्र लगभग 26 वर्ष जो झाड़ू बर्तन पोछा का काम कर रही थी कि अचानक उसके ऊपर मिट्टी का दीवाल गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। स्थानी निवासियों की मदद से उसे उपचार हेतु दुद्धि अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायल महिला की हालत देखते हुए लगभग 3:30 बजे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस महिला के चार पांच बच्चे हैं और इसका पति बाहर काम करने गया है यह महिला अपनी दिमागी विक्षिप्त सास के साथ रहती थी।
इस संदर्भ में ग्राम प्रधान आनंद कुमार यादव ने बताया कि मिट्टी का दीवार इस महिला के ऊपर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो गई जिसकी इलाज के दरमियान मौत हो गई।
इस घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल एवं पुलिस को दे दी गई है।

