अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद। चोपन थाना के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र मे कोठा टोला में लंगड़ा मोड से काशी मोड़ सम्पर्क मार्ग के पास टीपर के चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गया।
सोमवार दोपहर बाद लंगड़ा मोड से काशी मोड़ क्रशर-खनन मार्ग पर टीपर से अवैध तरीके से बोल्डर उतारने के दौरान चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर हुई मौत। इस घटना में मृतक संतोष कुमार (25) पुत्र राजनाथ भुइया रानीताली गौराही का निवासी बताया जा रहा है जो वर्तमान समय कोठा टोला प्राथमिक विद्यालय के पास किराए के मकान में रह कर काम करता था सूत्रों की मानें तो लंगड़ा मोड से काशी मोड़ सम्पर्क मार्ग विक्रम स्टोन क्रेशर प्लांट के पास राहदारी वसूलने को लेकर अक्सर बोल्डर उतारा जाता रहा और आज भी बोल्डर उतारा जा रहा था , कि टीपर चालक अचानक से टीपर लेकर आगे बढ़ा कि एक श्रमिक टीपर के चपेट आ गया। इस घटना के बाद तत्काल उसे उपचार के लिए ओबरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोठा टोला में खलबली मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर जांच में जुटी।

