चोरी के दो मोबाइल व तमंचा के साथ जुगैल पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

चोपन, सोनभद्र थाना जुगैल पुलिस द्वारा चोरी के 02 अदद मोबाइल तथा कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 07.02.2022 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा ग्राम गोथानी के पास से 01 नफर अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र बचाऊ यादव निवासी ग्राम गुडूर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 02 अदद मोबाइल तथा तलाशी लेने पर 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-10/2022 धारा 379, 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.पिन्टू यादव पुत्र बचाऊ यादव निवासी ग्राम गुडूर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण*
1. 02 अदद मोबाइल ।
2. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर ।

*अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं054/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 01/2018 धारा 379 भादवि थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0 02/2018 धारा 380 भादवि थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4. मु0अ0सं0 10/2022 धारा 379, 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment