रायपुर पुलिस ने  एक पिकअप वाहन से तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 06  गोवंश किया गया बरामद

---Advertisement---

गोपाल शर्मा ,/आशुतोष गिरी )रायपुर “सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.02.2022 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम आमडीह के पास से 01 अदद पिकअप वाहन(BR-45GA6963) से वध हेतु ले जाये जा रहे कुल 06 राशि गोवंश को बरामद कर मुक्त कराया गया । मौके से सम्बंधित अभियुक्तगण फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-12/2022 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

*बरामदगी का विवरण*
1. 06 राशि गोवंश (बरामद)
2. 01 अदद पिकअप वाहन सं0(BR-45GA 6963)

*बरामद करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना रायुपर, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 तेजबहादुर राय चौकी प्रभारी सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 सत्यजीत यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
4. आऱक्षी मनीष सिंह थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment