एम एस हशन,
रेणुकूट/सोनभद्र।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान में उ.प्र. साइकिल पोलो टीम के चयन परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उ.प्र. साइकिल पोलो संघ के सचिव राजेश सिंह इन्दोलिया ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि 36वीं सब जूनियर ब्वॉयज, 40 वीं जूनियर ब्वॉयज और 42 वीं सीनियर पुरुष सायकिल पोलो चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्तर प्रदेश टीम का चयन दिनांक 08 फरवरी को हिण्डाल्को रेणुकूट के फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले सेलेक्शन ट्रायल के दौरान किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी 17 फरवरी से 20 फरवरी तक मैसूर (कर्नाटका) में आयोजित होने वाली 36 वीं सब जूनियर ब्वॉयज, 40 वीं जूनियर ब्वॉयज और 42 वीं सीनियर पुरुष सायकिल पोलो चैम्पियनशिप में उप्र. साइकिल पोलो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सेलेक्शन ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों को 8 फरवरी को प्रातः 8 बजे से हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर राजेश सिंह इंदौलिया, संजय सिंह से सम्पर्क करना होगा।
आठ फरवरी को हिण्डाल्को में होगा उप्र. साइकिल पोलो टीम का चयन परीक्षण ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, February 5, 2022 1:05 PM
---Advertisement---

