विधान सभा चुनाव-2022 को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र ने ब्रीफ कर रवाना किया

---Advertisement---

ब्यूरो क्राइम जासूस 

सोनभद्र 

विधान सभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु आज दिनांक 05.02.2022 को पुलिस लाइन, चुर्क में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन् श्री विजय शकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी श्री राहुल पाण्डेय के साथ वाह्य जनपदों हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के समय सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुये मास्क, सैनेटाइजर,आयुष कीट, कुछ जरुरी दवाईया आदि सामग्री का वितरण किया गया। तत्पश्चात चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि अपने ड्यूटी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि विधान सभा चुनाव को निष्पक्षता एवं शान्ति वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान किन-किन बातों ध्यान रखना है, के बारे में भी विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया । इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, चुनाव सेल प्रभारी श्री संजय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment