*पहचान करने वाले व्यक्ति इन पुलिस हेल्प लाइन फोन नंबरो पर सूचित या संपर्क करें।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी सीमा के ग्राम कोटा टोला तेलगुडवा में दिनांक 24-01-2022 को वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे अर्ध नवनिर्मित कटरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृतक अवस्था में मिला था।
मृतक व्यक्ति के गले में कटने के चोट के निशान थे।जिसका हुलिया रंग गेहुंआ,बाल काला, आंख,नाक औसत उम्र करीब 18 से 22 वर्ष हैं । जिसका पहनावा काले रंग के धारीदार स्वेटर,बदामी नीले रंग का लाइनदार पूरी बांह का शर्ट,लाल रंग का हाफ टी-शर्ट,नीले रंग का सेंडो बनियान,बैंगनी रंग का फुल पैन्ट, दाहिने हाथ में सफेद एवं पीले रंग के धातू का कड़ा, रक्षासूत्र लाल रंग का,लाल काला पट्टेदार सैंडल,मोजा स्लेटी रंग और लाल बेल्ट पहने हुए था।
उक्त व्यक्ति की पहचान करने वाले व्यक्ति इन पुलिस हेल्प लाइन नंबरो पर सूचित या संपर्क करें।
(1) प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन मो.न.9454404275,9125434343
(2) क्षेत्रधिकारी नगर सोनभद्र मो.न 9454401595
(3) अपर पुलिस अधीक्षक मु० सोनभद्र मो.न.9454401110
(4) पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र मो.न. 9454400304

