एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलंट का आयोजन

---Advertisement---

उमेश सागर, शक्तिनगर,

सोनभद्र,

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलंट (एनओसीईटी) का आयोजन मुख्य अतिथि, श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। एनओसीईटी (NOCET) का उद्देश्य डीजीएम स्तर तक के युवा कार्यपालकों के बीच टीम वर्क, इनोवेशन, क्रिएटिविटी, बिजली उत्पादन की तकनीक एवं कार्य कुशलता को बढ़ाना है।

स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलंट (एनओसीईटी) में कुल तीन टीमों – टीम सिंगरौली चैलेंजर, टीम संरक्षण, टीम सृजन ने भाग लिया। श्री शोभित महेश्वरी, वरिष्ठ प्रबंधक (ईईएमजी), श्री पी के सिंह, प्रबंधक (टीएडी), श्री ब्रजेंद्र सिंह, प्रबंधक (ईईएमजी) की टीम सिंगरौली चैलेंजर्स विजेता के रूप में उभरी। विजेता टीम 8 फरवरी, 2022 को उत्तरीय क्षेत्रीय स्तर एनओसीईटी (NOCET) में भाग लेगी।

श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण ), श्री बिजॉय कुमार सिकदर, विभाग प्रमुख (मानव संसाधन), और श्री एच सी वर्मा, ईडीसी एसोसिएट ने निर्णायक की भूमिका अदा की ।

कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभाग के श्री पुरुषोत्तम लाल, उप महाप्रबंधक, श्री असीम शेखर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment