फंदे से लटकता मिला महिला का शव

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला भुईयां बस्ती में बुधवार की रात अपने ही घर में साड़ी के फंदे से लटकता महिला का शव मिला घटना की सूचना प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई।थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब सात बजे प्रधान द्वारा सूचना मिली की कचनरवा के भुइया बस्ती निवासी 22 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रविशंकर भूईयां का शव अपने ही कमरे मे बडेर से लटकता मिला है सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची जहा स्थानीय लोगो की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया और आवश्यक करवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।आगे थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है की आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था जिससे छुब्द होकर पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। वही मिली जानकारी के अनुसार घर में सिर्फ पति पत्नी ही रहते थे घटना के वक्त पति चंदा लेने हेतु गांव में निकला था उसी बीच घटना हो गई मृतक महिला का मायका हिराचक महुली है उन्हे सुचना दिया गया है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला के सास ससुर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment