*आम मतदाताओं को लुभा रहा सोशल डिजिटल प्रचार का माध्यम।*

---Advertisement---

 

*- आम जन की जुबां तक पहुंच रहे सोशल मीडिया पर उछाले जा रहे नारे*

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
सोनभद्र । पिछले चुनावों की तरह न कहीं माइक का शोर न कार्यकर्ताओं का जोर है, मगर चुनावी फिजा हर ओर सरगर्म है। कोविड संक्रमण की चुनौतियों के बीच तय गाइड लाइन के तहत कराया जा रहे इस चुनाव का नया अंदाज मतदाताओं को खूब भा रहा है। ऑनलाइन प्रचार माध्यम शहर से गांवों तक असरदार बने हैं। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उछाले जा रहे नारे आम जन की जुबां तक पहुंच रहे हैं। टीबी-मोबाइल के जरिए मतदाता चुनावी माहौल का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं कयासबाजियों के साथ चुनावी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। हालांकि सोनांचल में चुनाव सबसे आखिरी चरण में यानी सात मार्च को होना है और अब तक मात्र सपा ने चार विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया हैं तो वहीं कांग्रेस ने एक विधान सभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है सदर सीट पर प्रत्याशी का एलान होना बाकी हैं। जिसके बाद अब घर-घर में चुनावी चर्चाएं व कयासबाजी जोर पकड़ रही है। गांवों के चट्टी चौराहो से शहर की चाय की दुकानों व प्रमुख चौराहों तक संभावित उम्मीदवारों व पार्टियों के हार-जीत की कयासबाजियाँ भी जोर पकड़ रही हैं। फिलहाल पार्टियों की जीत-हार से कहीं अधिक कयासबाजियां इसकी चल रही हैं कि सत्ताधारी पार्टी में सिटिंग विधायकों को टिकट दिया हैं।
सियासी सूत्रों के मुताबिक सत्ताधारी दल भाजपा में कई नए चेहरे टिकट की दौड़ में हैं। जबकि घोरावल विधानसभा सीट को लेकर सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं भाजपा ने जनपद में अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अलबत्ता, कांग्रेस,सपा,बसपा ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया कुछ सीटों पर बाकी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment