*बस स्टैंड, फ्लाईओवर पर सवारी के लिए खड़े ऑटो देते दुर्घटना को दावत।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। बस स्टैंड और दुर्गा मैदान होकर रेलवे स्टेशन जाने वाले फ्लाईओवर कटिंग के पास सवारी के लिए खड़े बेतरतीब आटो रिक्शा देते अनहोनी दुर्घटना को दावत जो कभी हो सकता हैं।
आप सभी को अवगत कराते चले कि कुछ वर्ष पहले बस स्टैंड पर भीषण दुर्घटना हुआ था जिसमें कुछ लोगों को काल ने असमय अपना निवाला बना लिया था। विगत माह पहले फ्लाईओवर के ट्रेक्टर से पास लेते समय ट्रक ड्राइवर डिवाइडर से टकराकर ट्रक वही बीच सड़क पर खराब हो गया। आवागमन प्रभावित होने पर स्थानीय पुलिस ने ट्रक ट्रेक्टर को हटवाकर प्रभावित आवागमन चालू कराया था।
यहीं हाल बस स्टैंड पर हैं रॉबर्ट्सगंज जाने वाले आटो चालक बस स्टैंड सवारी बैठाने के चक्कर में तीन-तीन की लाइन में खड़ा करके सवारी बैठाने लगते हैं जिसके कारण दुर्घटना का सम्भावना सदैव बना रहता हैं कभी कभी तो सवारी बैठाने के चक्कर में आटो चालक आपस में झगड़ा कर लेते हैं।
गलत तरीके से आटो खड़ा पर स्थानीय दुकानदार के मना करने पर आटो चालक झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते हैं चूंकि सभी आटो और चालक लोकल रहने वाले है।
इनके इस मनमानै रवैया पर लोकल निवासी, राहगीर, दुकानदार सभी परेशान हैं जनहित स्थानीय प्रशासन, यातायात पुलिस को इन आटो चालकों पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक हैं जिससे भविष्य में किसी तरह की अनहोनी दुर्घटना ना हो।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment