ग्राम पंचायत कोन को मिला अस्थाई कार्यालय

---Advertisement---

 

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।ग्राम पंचायत कोन में कस्बा स्थित पुरानी बाजार में अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ ग्राम प्रधान सन्तोष पासवान द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों को ग्राम पंचायत कोन में पंचायत भवन नहीं होने से अपने कार्य के लिए लोगो को ग्राम प्रधान व सचिव के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब कार्यालय खुलने से ग्रामीणों को अपने कार्य के लिए कहि भटकना नही पड़ेगा अब ग्राम पंचायत के सभी कार्य इस अस्थाई कार्यालय से किया जायेगा।कोन ग्राम पंचायत का कार्यालय नही होने से ग्रामीणों को परेशानि हो रही थी जबकि सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत को सृदृढ़ बनाने के लिए पंचायत भवन में पंचायत सहायक की नियुक्ति हुई और कार्यालय को कम्प्यूटराइज करने के लिए कम्प्यूटर समेंत कई उपकरण खरीदे गए लेकिन उसका लाभ ग्राम पंचायत को कार्यालय नही होने से नही मिल पा रहा था जिसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने पहल करते हुए अस्थाई कार्यालय की व्यवस्था कराई।इस मौके पर उपस्थित ईद मुहम्मद,रमेश चौबे,विजय कुमार, ननहक,अनुज कुमार,अमरनाथ पासवान लोगो ने काफी खुशी जताई वही ग्राम प्रधान ने कोन में पंचायत भवन की निर्माण की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment