सत्यपाल सिंह
म्योरपुर सोनभद्र
राजाचंडोल वनवासी सेवा समिति की साहित्यिक शाखा सृजन साहित्य गोष्ठी का आयोजन 29 तारीख शनिवार की रात में लिलासी में किया गया। आयोजन में समिति द्वारा कमलेश पांडे शिक्षक निवासी चित्तविश्राम गढ़वा को झारखंड को खेल,पर्यावरण शिक्षा, संस्कृति व सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम महीयशी नेपुरी देवी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मैं समिति द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ नारियल, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र व नकद ₹5100 की धनराशि प्रदान किया। इस अवसर पर एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बहर बनारसी,अजीम कानपुरी, नईम गाजीपुरी, यथार्थ बिष्णु,अवध बिहारी अवध, कवि कैमी, भागवत सांवरा व हेमंत हेम तथा लखनराम जंगली ने काव्य पाठ किया। श्रोताओं ने कवि गोष्ठी का भरपूर आनंद लिया। समारोह एवं कवि गोष्ठी का अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री लल्लन गुप्ता ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा समर्पण संस्थान के श्री आनंद जी, सत्नारायण एडवोकेट, द्वारिका प्रसाद, देवनारायण खरवार, रामप्रकाश पांडे,अमरदेव पांडे व नवनीत आदि गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

