उमेश सागर,
शक्तिनगर/सोनभद्र आगामी विधानसभा के मद्देनजर शक्तिनगर थाने मे बार्डर पुलिस की हुई मीटिंग। एडिशनल एसपी विनोद कुमार ने उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रदेशों की सीमा पर विशेष निगरानी दोनो तरफ से रखी जाये। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की घुसपैठ न होने पाये। जिला बदर अपराधियों की सूची उपलब्ध कराये जाने की सहमति दी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नाकाबन्दी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की जाये।पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि
सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित लाज, धर्मशालाएं एवं होटलों की सघन चेकिंग कराई जायेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखकर सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जायेंगी। दोनो प्रदेशों का कम्युनिकेशन सिस्टम बेहतर होना चाहिये।इस अवसर पे शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा, अनपरा एसएचओ श्रीकांत राय सहित एमपी के आला अधिकारी मौजूद रहे।

