अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला से ओबरा सड़क पर सड़क दुघर्टना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
रविवार देर शाम लगभग आठ बजे करीब डाला से ओबरा जाने वाली सड़क पर सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल ही अपने वाहन से चोपन अस्पताल पहुंचाया और उपचार जारी होने के बाद घायलों के परिजनों को सूचित किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल राजेश कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र मगरु साव निवासी- चोपन सर्वेश यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रविशंकर यादव निवासी-ओबरा शम्भूनाथ उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कालीचरण निवासी बरवाडीह कोंन बताया जा रहा है

