अशतोष गिरी, सोंनभद्र
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा महिला मोर्चा वर्तमान अध्यक्ष मीनू चौबे जी को संगठन में काशी प्रांत के महामंत्री का पद देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के संघठन कार्यकर्ताओं, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये खुशियों का इजहार कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शुक्रवार को संघठन के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर प्रदेश संघठन मंत्री उ.प्र पंडित नीरज देव पांडेय जी ने श्रुति मिश्रा जी को जिलाध्यक्ष व मीनू चौबे को क्षेत्रीय महामंत्री मनोनीत किया है।
इसकी जानकारी होते ही जिले के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं। बधाई देने वालों में राजन दुबे जिला अध्यक्ष , कोमल पांडेय , सर्वेश पाठक प्रदेश महामंत्री , ,मीनू चौबे, सिंधु शुक्ला , कृष्ण पंडित जिला उपाध्यक्ष नीतू पांडेय जिला महामंत्री ,शिवम पांडेय, प्रदीप मिश्रा , मिंटू, तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

