बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया।

---Advertisement---

बग्घा सिंह, बीजपुर सोंनभद्र
———————————————
डीएवी स्कूल,एन टी पी सी,रिहंदनगर में आज 26 नवंबर को बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था।यह संविधान हीं है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए संविधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री राजकुमार ने छात्रों को बताया कि हमारे देश के संविधान सभा में 299 सदस्य थे। इस संविधान के निर्माण में दो वर्ष ग्यारह महीना अठारह दिन लगा था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को पारित किया था। इसलिए हम 26 नंवबर को संविधान दिवस मनाते हैं। विद्यालय के खेल शिक्षक श्री मनोज पाण्डेय ने छात्र- छात्राओं एवं सभी शिक्षकों
को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।श्री पांडे ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद के विशेष योगदान की भी चर्चा की। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की भी चर्चा की। कक्षा ग्यारह की छात्रा रानू के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम्’ का उदघोष किया। देश भक्ति से परिपूर्ण इस नारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया।इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment