बंद हो अम्बेडकर नगर से सौतेला व्यवहार: मनोज गुप्ता।

---Advertisement---

उमेश सागर

शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया के विस्थापित गांव आंबेडकर नगर के ग्रामीणों व व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से गांव के विकास व सुंदरीकरण हेतु एनसीएल खड़िया क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने मांग किया कि विस्थापित गांव में बेपटरी हुए विकास की रफ़्तार को गति देने का समय आ गया है। गांव में सड़क व नाली की समुचित व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक कार्य हेतु स्टेज शेड व पार्क के सुंदरीकरण की मांग करते हुए पेयजल संकट से निजात दिलाने हेतु जल आपूर्ति की व्यवस्था करने की बात कही और एनसीएल कालोनी गेट नंबर दो व तीन को पूर्व की भांति खोलने की मांग करते हुए गांव से कालोनी होते हुए सुरक्षित पहुंच मार्ग की व्यवस्था कराई जाए।

अम्बेडकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता व चिल्काडाँड़ ग्राम पंचायत सदस्य सुरेश गुप्ता ने कहा कि एनसीएल खड़िया ने अपने मूल विस्थापित गांव को भगवान भरोसे छोड़ दिया है और विकास के नाम पर विस्थापितों को प्लॉट आवंटन व कुछेक नालियों के निर्माण बाद अनाथ छोड़ दिया गया है। शाम होते ही गांव में कूप अंधेरा छा जाता है और टूटी सड़कों से दुर्घटनाग्रस्त हो ग्रामीण आए दिन चोटिल हो रहे हैं। एनसीएल खड़िया प्रबंधन को हमारे गांव से सौतेले व्यवहार को बंद करते हुए सर्वांगीण विकास करने पर ध्यान देना चाहिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment