• मकरा मे मलेरिया से हो रही मौतो पर मुख्य सचिव को पत्र भेज हस्तक्षेप की मांग।

---Advertisement---

उमेश सागर,

शक्तिनगर सोंनभद्र

• एनएसयुआई प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने मृतको के परिजनो को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने समेत जिला मलेरिया अधिकारी व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सम्बन्धित अधिकारियो के विरुध्द कार्यवाही को लेकर भेजा पत्र।

:- मकरा मे लगातार मलेरिया से हो रही मौतो का मामला मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के पास पहुंच चुका है। एनएसयुआई प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सोनभद्र के मकरा मे मृतक व्यक्तियो के मामले मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सम्बन्धित अधिकारियो व जिला मलेरिया अधिकारियो को जिम्मेवार ठहराते हुये मृतको के परिजनो को पांच लाख दिये जाने समेत मकरा मे भयावह स्तर पर फैली बिमारी पर नियंत्रण हेतु मकरा मे विशेषज्ञ चिकित्सको का कैम्प लगाकर जांच व इलाज की सूविधा, उच्च चिकित्सा केन्द्र तक मरीज को ले जाने हेतु एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेन्स की सूविधा, शोधित पेयजल की टैंकर से आपुर्ति कराये जाने व दोषी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियो व जिला मलेरिया अधिकारी के विरुध्द कार्यवाही की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment