*पटरी से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपा।*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत के अन्तर्गत हो रहा अतिक्रमण का कोई हिसाब नहीं। देखा जाए तो सुभाष तिराहा से लेकर बैरियर तक नाली का पता नहीं लग सकता कि यहाँ कभी नाली भी हुआ करती थी।आलम यह है कि ओबरा नगर का मुख्य मार्ग है किंतु सड़क के दोनों पटरियों का कहीं पता ही नही चल पाता है सुदामा पाठक मोड़ से सुभाष तिराहे आने पर ये पता ही नही चल सकता कि भूतकाल में कभी सड़क के किनारे नाली व पटरी रही होगी देखा जाए तो नाली के ऊपर बहुत सारी दुकाने बन गई हैं बावजूद निरंतर दुकान मकान बनाने का काम किया जा रहा है इस तरह से हो रहे अतिक्रमण को ओबरा नगर पंचायत भी अनदेखी कर रहा है। जबकि पंचायत कर्मी व अधिशासी अधिकारी महोदय का लगातार नगर में भ्रमण होता रहता है इसी शिकायत को लेते हुए राष्ट्रीय जन सूचना अधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन ने संपूर्ण समाधान दिवस सौंपा में एक ज्ञापन दिया पर्यावरण संरक्षण संगठन सोनभद्र कार्यकारी इकाई जिला वरिष्ठ सचिव राजू जायसवाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध रूप से निर्माण को हटाने के संदर्भ में संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन दिया इस मौके पर अधिवक्ता हरिओम सेठ,चंद्रजीत सिंह, रिजवान खान,प्रदुम साहनी,राजन निषाद,शंकर जायसवाल तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment