*ब्लाक प्रमुख ने रे0क0इ0क0 बूथ सत्यापन कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का ब्लाक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने जायजा लिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। ब्लाक प्रमुख के निरीक्षण में सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले।
ब्लाक प्रमुख ने नगर पंचायत चोपन क्षेत्र के रेल कर्मचारी विद्यालय के बूथ संख्या 83,84,85 और 86 पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद बीएलओ और नगर के लोगों से कहा कि मतदान से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इस बात का विशेष ख्याल रखें। जिनके नाम में त्रुटि है, वे सुधार के लिए आवेदन कर दें। अन्य लोग भी मतदाता सूची का अवलोकन करें और सुनिश्चित कर लें कि कहीं उनका नाम छूटा तो नहीं है। इस दौरान उनके साथ चलकर आए भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सेक्टर प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।बी एल ओ गीता देवी,मधु,अनिता देवी और विशाल मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment