शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

---Advertisement---

उमेश सागर,, शक्तिनगर

शक्तिनगर। यातायात नियमों एवं संकेतों के प्रति जागरूक करने के लिए शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र ने राजकीय इंटरमीडिएट विद्यालय में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। ट्रिपल राइडिग न करने व निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।

श्री मिश्र ने आगे कहा कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही घर में किसी को चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। घर में जाकर अपने अभिभावक और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव ने छात्रों से कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रख सकने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment