*न्यूज़ अपडेट* *प्रमुख व्यवसायी के सुपुत्र इमरान की ट्रक के चपेट में आने घायल।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*घटनास्थल पर अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वाराणसी रेफर।*

यूको बैंक के सामने की घटना
चोपन/सोनभद्र। नगर प्रमुख व्यावसायिक व समाजसेवी हाजी वकील अहमद के पुत्र 30 वर्ष इमरान अहमद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये । इमरान अहमद यूको बैंक से बैंकिंग कार्य कर अपने प्रतिष्ठान को जा रहे थे कि उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। बैंक ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों ने इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया लेकिन पैरो से अत्यधिक रक्त स्राव होने से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया ।
जानकारी के मुताबिक इमरान अहमद मोटर साइकिल एजेंसी से बैंकिंग कार्य के लिये सुबह करीब 11 बजे निकले और बैंक का कार्य कर जैसे ही अपनी स्कूटी से वापस प्रीतनगर जा रहे थे कि रावर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गये । आनन फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल इमरान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया लेकिन पैरो में ज्यादा चोट से वाराणसी के लिये डॉक्टर ने रेफर कर दिया ।
दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है । सूत्रों के मुताबिक घायल इमरान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है हालांकि पैरो में अत्यधिक चोट होना बताया जा रहा है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment