*सोन दीपदान महोत्सव दि0 19 को सोनसेवा समिति की बैठक सम्पन्न।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता,

चोपन/सोनभद्र।देव दीपावली कार्यक्रम से सम्बंधित बैरियर सोननदी तट के पावन स्थल पर स्थित सोनेश्वर महादेव प्रांगण में आज दिनांक 12/11/2021 दिन शुक्रवार शाम 6 बजे देव दीपावली की बैठक समिति के अध्यक्ष राम सुंदर निषाद जी की अध्यक्षता में हुई जिसमे घाटों को सजाने,साफ-सफाई, बालक-बालिकाओं द्वारा रंगोली,भजन संध्या,फूलों से सज्जा स्वागत द्वार व भंडारे की व्यवस्था पर चर्चा हुई जिसमे सभी कार्यकर्ताओं अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सहमति जताई , इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह , जिला कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल ,जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद,गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ,बंटी सिंह ,अजय सिंह ,राजेश अग्रहरि ,महेंद्र केशरी ,धर्मेंद्र जायसवाल,मनीष तिवारी , विकाश चौबे ,सावित्री देवी ,सोनू मोदनवाल,एवं सोनेश्वर सेवा समिति सभी सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अन्त में बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोनसेवा समिति के अध्यक्ष रामसुंदर निषाद ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
संचालन भाजपा महामंत्री विकास चौबे ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment