उमेश सिंह
म्योरपुर, सोनभद्र 11 नवम्बर 2021, लखीमपुर किसान नरसंहार के जिम्मेदार गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने, वनाधिकार कानून के तहत पुश्तैनी जमीन पर अधिकार देने, मनरेगा में काम और समय पर मजदूरी, आदिवासी छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय उच्च शिक्षा, शुद्ध पेयजल, आवागमन के साधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे सवालों पर आइपीएफ का धरना इकतीसवें दिन भी रासपहरी में जारी रहा।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी में बड़े पैमाने पर सर्वे सेटलमेंट के दौरान आदिवासियों की जमीनों को गैर आदिवासियों ने फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया है जो सामाजिक तनाव का एक बड़ा कारण है। इसी प्रकार प्रदेश में मठ, ट्रस्ट व सोसाइटी के नाम पर जमीनों पर अवैध कब्जा है। इसकी जांच के लिए भूमि आयोग का गठन करना चाहिए और यह जमीनें आदिवासियों, दलितों व गरीबों में वितरित की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर बंजर, परती की ग्रामसभा की जमीने है जिस पर आवासीय पट्टा गरीबों को मिलना चाहिए।
धरने व आम सभाओं में आइपीएफ जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका, मजदूर किसान मंच जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, देव कुमार विश्वकर्मा, मनोहर गोंड़, मंगरू प्रसाद गोंड़, मान सिंह गोंड़, राम कुमार गोंड़, राम किशुन गोंड़, गीता देवी, सुगवंती गोंड़, जगमोहन गोंड़, भरतलाल गोंड़, मानरूप गोंड़ आदि लोग मौजूद रहे।
कृपा शंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, सोनभद्र

