अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददात
चोपन/ सोनभद्र– बृहस्पतिवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सोननदी के पावन तट पर बने छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुचकर उगते सूर्यदेव को अरघ दिये इसी तरह इंटेक पानी टंकी चोपन गाँव, सिंदूरिया आदि स्थानो पर भी लोगों ने श्रद्धा भाव से अरघ दिया।
छठ महापर्व चोपन में विगत कई वर्षों से सोननदी के तट पर बने घाट पर किया जाता है जिसकी सारी व्यवस्था जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में नगर पंचायत द्वारा की जाती है जहाँ पूरे छठ घाट को आकर्षक झालर बत्तियों और हाईमास्क लाईटों से सजाया गया था साफ सफाई भी बेहतरीन ढंग से कराई जाता हैं।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आधा दर्जन नाव गोताखोर से लैस होकर नदी क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड के साथ ही सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी व थाना प्रभारी निरीक्षक के के सिंह अपने दलबल के साथ सुरक्षा को लेकर पूरे घाट क्षेत्र में लावलस्कर के साथ मुस्तैद रहे|
इस पावन पवित्र मौके पर राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड़, आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन फरिदा बेगम, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, नामित सभासद धर्मेश जैन, सोनी रावत, सभासद कुशल सिंह, अनिल जायसवाल, सभासद रूपा देवी,दिनेश गर्ग सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु व दर्शनार्थी मौजूद रहे|

