उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2021 धारा-147,148,149,323,324 IPC में फरार चल रहे अभियुक्त रोशन कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र विजय राम स्वीपर निवासी काली मन्दिर बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को बस स्टैण्ड शक्तिनगर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभियोग उपरोक्त में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-145/2021 धारा-4/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम रोशन कुमार पुत्र विजय राम निवासी काली मन्दिर,बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्य व हेडकांस्टेबल शोभनाथ शामिल रहे।

