उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कोटा बोट प्वाइंट शक्तिनगर के पास से एक नफर अभियुक्त रघुनन्दन पनिका पुत्र स्व0 भगत राम निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.600 किग्रा गांजा बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-146/2021 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम रघुनन्दन पनिका पुत्र स्व0 भगत राम निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर है। जिसके पास से कुल-1.6 किग्रा गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव, मय हमराह कांस्टेबल उपेन्द्र चौधरी व कांस्टेबल सुमित कुमार पटेल शामिल रहे।

