विश्व हिंदू परिषद ने धर्म रक्षा निधि अर्पण अभियान का किया शुरुआत

---Advertisement---

 

अनमोल सिंह,,,,उमेश सागर

रेणुकूट। विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि अर्पण अभियान का शुभारंभ रविवार को रेणुकूट कृष्णा मंदिर परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी प्रांत उपाध्यक्ष विद्या शरण दुबे व रेणुकूट जिला अभियान प्रमुख विभाग मंत्री राजेश सिंह की उपस्थिति में किया गया। विहिप प्रांत उपाध्यक्ष विद्या चरण दुबे ने धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में हिन्दू समाज चुनौतियों का सामना कर रहा है और आगे बढ़ते रहने के लिए इन चुनौतियों का जवाब देना आवश्यक है। हमारा सबसे पहला कर्तव्य अपनी विरासत को बचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम दरबार के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर व आरती कर हुआ।

विश्व हिंदू परिषद रेणुकूट जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि वर्ष में एक बार विश्व हिन्दू परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि अर्पण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे संगठन के साथ साथ समाज के लोगो का भी योगदान लिया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री सतीश जी, विभाग दुर्गा वाहिनी संयोजिका मंजू जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह व कमल सिंह, जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक संदीप गुप्ता, गौ रक्षा प्रमुख विजय सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र सोनी, मिलन प्रमुख राकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सीमा उपाध्याय, जिला संरक्षक अशोक गुप्ता, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रंजीत राय, बीना प्रखंड मंत्री कोमल जी सहित जिला व सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment