प्रेस क्लब चोपन की आवश्यक बैठक में कार्यकारिणी का किया गया गठन।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। प्रेस क्लब चोपन की आवश्यक बैठक शनिवार को नगर स्थित काली मंदिर के प्रांगण में रखी गई जहाँ मनोज चौबे की अध्यक्षता में बैठक में सर्वसम्मति से सभी बातों पर एक राय रखते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सभी पदों के पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस बैठक में सभी उपस्थित प्रभुत्व पत्रकारों ने अपनी-अपनी राय रखते हुए सामाजिक स्तर पर क्या करना है, कैसे करना है जिससे पत्रकारिता की जो वास्तविक छवि है वो लोगों के समक्ष आ सके और आपसी तालमेल से संगठन को मज़बूती मिल सके। वरिष्ठ प्रभुत्व जनों ने क्लब के सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श से बैठक में विभिन्न पदों के चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए सभी पदों की घोषणा की। जिसमे उपाध्यक्ष पद के लिए अमलेश सोनकर एवं विनीत शर्मा, महामंत्री पद पर सद्दाम कुरैशी,मंत्री के रूप में प्रमोद कुमार एवं त्रिभुवन सिंह , कोषाध्यक्ष के लिए राहुल शर्मा, सचिव के लिए अरविंद दुबे ,मीडिया प्रभारी मुकेश मोदनवाल, कैलाश नाथ प्रजापति को प्रवक्ता सत्यदेव पाण्डेय को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं विधि सलाहकार के लिए एडवोकेट अमित सिंह को जिम्मेदारी दी गई। सदस्य के रूप में राजेश अग्रहरी, विनित पाण्डेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, विजय साहनी, धनश्याम पाण्डेय, कृपाशंकर पाण्डेय, श्यामनारायण दुबे, सन्तोष मिश्रा अनुज जयसवाल एवं उपस्थित रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment