*संदिग्ध परिस्थितियों में धू-धू कर जली मैजिक।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाइडल कॉलोनी निवासी अनवर अहमद पुत्र सत्तार अहमद की टाटा मैजिक गाड़ी दरवाजे पर विगत कई माह से खड़ी थी जिस में बीती शुक्रवार की रात लगभग 3:00 बजे भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में धू-धू कर जलने लगी गाड़ी की शीशा चटक ने की आवाज से घर वालों की नींद खुला तो वहां का मंजर देख अवाक रह गए शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जग गए आनन-फानन में पानी की व्यवस्था कर टाटा मैजिक लगी आग को बुझाया गया उसके बाद वाहन स्वामी द्वारा इस घटना की जानकारी पीआरबी को दे दी गई घटना स्थल पर पहुंची पीआरबी ने मौके का निरीक्षण करते हुए थाने पर सूचना देने की बात कह कर चली गई इस बाबत जो वाहन मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात्रि 10:00 बजे सारा परिवार भोजन करने के उपरांत सो गया तब तक गाड़ी के आसपास किसी प्रकार कोई हलचल नहीं थी लेकिन आग किन कारणों से लगा यह पता नहीं चल सका क्योंकि गाड़ी में बैटरी नहीं लगा था तो शॉर्ट सर्किट होने की संभावना ही नहीं बनती गाड़ी के आसपास माचिस की तिल्ली बिखरी पड़ी है इससे प्रतीत होता है कि किसी ने गाड़ी में आग लगाई है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment