*ओबरा अग्रवाल धर्मशाला में अन्नकूट भंडारे में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।अग्रवाल धर्मशाला ओबरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के बाद अन्नकूट प्रसाद का भंडारा लगाया गया। भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी जगमन्द्र अग्रवाल व रविन्द्र गर्ग ने बताया कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने के वाले भक्तों के संकट भगवान क्षण में दूर कर देते है, जिस प्रकार संकट के समय भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी मात्र एक अंगुली पर उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की थी।सुनील अग्रवाल व गोविंद अग्रवाल ने भंडारा प्रसाद वितरण की सेवा करते हुए कहा कि भंडारे जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे एकता को बढ़ावा मिलता है।आज के दिन अन्नकूट माता और गौ माता का पूजन के साथ गोवर्धन पूजा की जाती है।इस दौरान रघुनंदन अग्रवाल,पवन जिंदल,इं0 संजय वैश्वार, राकेश अग्रहरि, नीलकांत तिवारी,नीनू अग्रवाल,विजय गर्ग,संदीप जिंदल,सौरभ अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, दीपू अग्रवाल,अमित मित्तल,कृष्णा बंसल,प्रवेश अग्रवाल,केशव विक्छल,बंशी बंसल,मनोज अग्रवाल,वीरू सिंघल,मदन बंसल आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment