उर्जान्चल ब्यूरों उमेश सागर
शक्तिनगर/सोनभद्र
सोनभद्र जनपद के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राज किशन बस्ती के बच्चों में बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र द्वारा दीपावली त्यौहार पर गरीब व असहाय बच्चों के बीच मिठाई एवं जरूरत की चीज़े बांट कर दीपावली की त्यौहार की खुशियां मनाई गई। इस सराहनीय कार्यों के लिए ग्रामीणों ने शक्तिनगर थाना परिवार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
त्योहारों पर गरीब एवं असहाय बच्चों के साथ खुशियां मना कर प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने यह साबित कर दिया है कि, गरीब के बच्चे भी अब दीपावली त्यौहार पर दीपोत्सव कर मिठाईयां खा सकते हैं, जो समाज में एक अच्छी पहल है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने दीपावली त्यौहार की खुशियां मनाते हुए दीपावली पर्व के बारे में बच्चों को समझाते हुए पर्व की महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

