संकल्प पत्र के एक भी वायदे को पूरा नहीं किया भाजपा ने – आइपीएफ

---Advertisement---

उमेश सिंह
म्योरपुर, सोनभद्र 3 नवम्बर 2021, लखीमपुर किसान नरसंहार के जिम्मेदार गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने, वनाधिकार कानून के तहत पुश्तैनी जमीन पर अधिकार देने, मनरेगा में काम और समय पर मजदूरी, आदिवासी छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय उच्च शिक्षा, शुद्ध पेयजल, आवागमन के साधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे सवालों पर आइपीएफ का धरना तेइसवें दिन भी रासपहरी में जारी रहा।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि साढे चार साल के शासनकाल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वायदें को पूरा नहीं किया। इसलिए महज फर्जी प्रचार और साम्प्रदायिक धुव्रीकरण के वह अपनी चुनावी वैतरणी पार करने का सपना देख रही है। प्रदेश में किसानी बर्बाद है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिला और आम आदमी असुरक्षित है। पूरे प्रदेश में खाद, डीएपी की किल्लत हो रही है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसानों की जायज मांगें माने जाने की जगह सरेआम उनकों गाड़ी से रौंदा जा रहा है।
धरने व आम सभाओं में आइपीएफ जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका, मजदूर किसान मंच जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, मनोहर गोंड़, मंगरू प्रसाद गोंड़, भरतलाल गोंड़, बेचन गोंड़, देवनाथ गोंड़, भैयाराम गोंड़, रामचरित्तर गोंड़, विजयशंकर गोंड़, राम विचार गोंड़, देवनाथ गोंड़, अजय कुमार, जिंदलाल गोंड़, गिरजाशंकर गोंड़ आदि मौजूद रहे।

कृपा शंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment