वली अहमद सिद्दीकी,,
सोनभद्र :अनपरा,,, थाना अनपरा परिक्षेत्र में स्थित आस्था के केन्द्र हनुमान मंदिर में मेले के शुभारंभ
वरिष्ठ नेताओं ने मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया । इस अवसर पर श्री बजरंग सेवा समिति द्वारा पधारे हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन के बाद विधिः विधान द्वारा रिबन काट कर श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित के सी जैन ने कहा कि दीपावली के एक दिन पूर्व की रात्रि में लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों के द्वारा मंदिर के ऊपरी सतह से लेकर मंदिर के नीचे पहाड़ी घाटी व जंगल पहाड़ में रेन बसेरा बन जाता है । रात के अंधेरे में जिधर नजर डाले वहाँ पर रोशनी नजर आती है विश्राम करते है भोर होते ही सपरिवार तैयार हलुआ पुड़ी बनाते है और श्री हनुमानजी को मन्दिर में जाकर चढ़ाकर दर्शन पूजन करते है । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी आर डी सिंह ने कहा कि दीपावली के दिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों का आगमन होता है अत्यधिक भीड़ होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाता है,वरिष्ठ सपा नेता प्रकाश यादव ने कहा कि अमीर हो गरीब सभी तबके के लोग मंदिर में जाते है ऐसा लगता है कि मानों जंगल में मंगल है । पूर्व ग्राम प्रधान परासी विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि श्री हनुमानजी मंदिर में कई राज्यों से दर्शनार्थियों का आगमन होता है दर्शनार्थी परम्पराओं का निर्वहन करते है उनकी वांछित मन की मुरादें पूर्ण होती है इसलिए लाखों की संख्या में विभिन्न राज्यों से आते है और दर्शन पूजन करते है। वर्ष 2020 में मन्दिर में मेला का आयोजन पूरी तरह से बंद था ।
इसके बाद सभी सम्मानित संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों द्वारा पधारे हुए श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों के मंगलकामनाओं के लिए श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना एवं मंदिर परिसर की स्वच्छता व उत्तरोत्तर विकास के लिए चर्चा हुई।
मुख्य रूप से आर डी सिंह ने कहा कि जगदीश वैसवार, प्रकाश यादव, विश्राम वैसवार ,अनिल प्रधान ,अभिषेक विश्वकर्मा , प्रमोद शुक्ला , मनोज शर्मा, रीता पाण्डेय , सरजू वैसवार, श्रीकांत राय थाना प्रभारी अनपरा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।

