*चोरों ने सीसीटीवी लगे घर में कि लाखों की चोरी।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन /सोनभद्र। स्थानीय नगर के अवकाश नगर से रविवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान को क्षतिग्रस्त करते हुए गहनों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार समीम हैदर निवासी अवकाश नगर उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात लोगों ने लाखों के सामान को छत विक्षत करते हुए घटना को अंजाम दिया गया घटना की जानकारी तब हुई जब घर की नौकरानी द्वारा सुबह लगे बागवानी में पानी देने पहुंची तो वहां का मंजर देखकर अवाक रह गई व और अगल-बगल के लोगों को बुलाकर लोगों को दिखाया बगल के लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई वही गृहस्वामी समीम हैदर अपने किसी काम की वजह से लखनऊ गये हुए थे घटना के बाबत शमीम हैदर को तत्काल फोन से सूचना दे दी गई। चोपन आने के उपरांत लिखित प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। गृह स्वामी ने बताया कि उनके घर से 5 दरवाजो को तोड़कर आलमारी से 4सोने की अंगूठी 1कान की रिंग,व बड़ी एल. ई .डी टीवी भी उठा ले गये और घर में लगे 4 सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। वही इस चोरी की घटना से नगर में भय का माहौल व्याप्त हो गया है लोगों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा गस्त के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है वही पीआरबी भी अपना कार्य बखूबी नहीं निभा रही है नहीं तो ऐसी घटना नहीं घटती।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment