पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में जोनल नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

सोंनभद्र

आज दिनांक 01.11.2021 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जोनल नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग करने तथा काम्बिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्य़ाओं को सुनने व उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री विनोद कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ0 राजीव कुमार सिंह, श्री मुखराम भारती अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, क्षेत्राधिकारी आपरेशन् मीरजापुर अजय कुमार राय , क्षेत्राधिकारी चकिया चन्दौली श्री शेषमणि पाठक, उप सेनानायक कंटिजेन्ट चुर्क श्री प्रमोद यादव, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री शंकर प्रसाद सहित जनपद के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment