उमेश सागर,
शक्तिनगर। आदि शक्ति पीठ मां ज्वालामुखी मंदिर दिव्या अखंड ज्योति स्थापना के नौंवे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में रविवार को मंदिर परिसर में 10 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 10 गाड़ियों में सवार होकर 10 दूल्हे जब बारात के लिए निकले तो समूचा नगर इस अनोखी बारात को देखने के लिए उमड़ पड़ा। नाचते गाते बारातियों के साथ भव्य बारात के स्वागत के लिए कन्या पक्ष के घरवालों के साथ नगर के गणमान्य अतिथि खड़े दिखे। द्वार पूजा उपरांत जब 10 कन्याओं ने 10 दूल्हों को वरमाला पहनाई तो पंडाल में उपस्थित हर कोई पुष्प वर्षा करने लगे। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सिंदूरदान व सात फेरे लेकर सभी जोड़े सात जन्मों के लिए एक दूसरे के साथी बन गए। मां ज्वाला देवी जगदंबा की आरती उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम नरेश पासवान व भाजपा सिंगरौली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल व गणमान्य अतिथियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उपहार सौंपते हुए आशीर्वाद दिया गया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप श्रृंगार से लेकर विवाह संबंधित जरूरी आवश्यक सामान दीया गया।
नवविवाहित जोड़ो में सोनी कुमारी संग धीरज साहू, आरती कोल संग शरद चंदन, ललिता प्रजापति संग लवकुश, सरिता देवी संग बब्लू रावत, आराधना सिन्हा संग रामशंकर निगम, वंदना सिन्हा संग रमेश कुमार, रिंकू कुमारी संग प्रकाश पनिका, निशा सागर संग नीरज कुमार, किरण साकेत संग वीरेंद्र साकेत व निर्मला साकेत संग विकास ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने कहा कि मां ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्र के इस तरह के अद्भुत पहल से सीखने की जरूरत है कि समाज के दबे कुचले निर्धन परिवारों के बच्चों का भी विवाह समारोह भव्य रुप से किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने अपील किया कि आप सभी समाज को दहेज मुक्त बनाने में सहयोग करें।
इस दौरान प्रशासन की तरफ से बीना चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने दल बल के साथ सुरक्षा की चाक-चौबंद जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर केसी शर्मा, देवेश पांडे, ग्राम प्रधान चिल्काटाँडँ हिरालाल ,सत्यम मिश्रा, वंश नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह परमार, अमित मिश्रा, आरके उपाध्याय, मुकेश सिंह, अजीत तिवारी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीमा उपाध्याय, कोमल सिंह सहित नगर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

