आशुतोष गिरी, घोरावल
क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिसहार के जंगलों में की गयी सघन काम्बिंग
जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक 29.10.2021. को क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री शंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम बिसहार के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में सघन काम्बिंग की गयी तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना/चौकी पुलिस द्वारा भी अपने –अपने क्षेत्रान्तर्गत सघन काम्बिंग की गयी ।

